बरेली। सावन माह के पावन अवसर पर तुलसी स्थल मंदिर स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ का भव्य बर्फानी श्रृंगार किया गया। बर्फ से सजे शिवलिंग के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।बताया गया कि चालीसा ग्रुप पिछले करीब 30 वर्षों से सावन के पवित्र माह में नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करता आ रहा है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पिछले 12 वर्षों से भगवान शिव के शिवलिंग का बर्फानी श्रृंगार भी लगातार किया जा रहा है।श्रृंगार के दौरान शिवलिंग को आकर्षक ढंग से बर्फ से सजाया गया। इसके साथ ही मठके महंत नीरज नयन दास ने सभी शिव भक्तों के साथविशेष पूजा-अर्चना, शिव चालीसा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के बर्फानी स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आयोजकों ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ चालीसा ग्रुप द्वारा तीन दशक से शिव चालीसा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों से बर्फानी श्रृंगार की परंपरा ने इस आयोजन को और भी आकर्षक एवं श्रद्धा का केंद्र बना दिया है। इस मौके पर आलोक गर्ग ,राजकुमार गुप्ता,अजीत रस्तोगी, रजत खंडेलवाल, असित रस्तोगी, मानस अग्रवाल,उदित रस्तोगी , आयुष गर्ग ,नरेश रस्तोगी , अंकुर,आशु रस्तोगी ,का विशेष योगदान रहा।