फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी धन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-19 at 5.07.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड तैयार कर लोगों से रुपये ऐंठने तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी धन का अवैध लाभ लेने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, 13 कूटरचित आयुष्मान कार्ड, छह फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड की 22 कूटरचित छायाप्रतियां और 2700 रुपये बरामद किए हैं।मुकेश चंद मिश्र एसपी नार्थ ने बताया कि 18 अगस्त को हरप्रसाद निवासी देवरनिया जागीर की तहरीर पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आबिद और उसके साथियों ने उसकी बेटी के आधार कार्ड में कूटरचना कर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाया और इलाज कराने के नाम पर उससे 47 हजार रुपये लिए। बाद में कार्ड फर्जी पाए जाने पर इलाज नहीं हो सका।मामले की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के संगठित रूप से काम करने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने 19 अगस्त की सुबह 7:58 बजे अभयपुर से प्रहलादपुर जाने वाले रास्ते पर राममूर्ति अस्पताल के ब्वॉयज हॉस्टल के पीछे ट्यूबवेल के पास दबिश देकर आबिद पुत्र भूरे खाँ निवासी ग्राम अभयपुर बैंकुठापुर थाना भोजीपुरा , सलमान पुत्र शहादत खाँ निवासी ग्राम अभयपुर बैकुंठापुर थाना भोजीपुरा , अरमान पुत्र इस्लाम उल्ला निवासी ग्राम फरीदापुर परतापुर थाना इज्जतनगर , अफरोज पुत्र अफसर खाँ निवासी ग्राम रमपुरा माफी थाना भोजीपुरा , देशरत्न पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम वसुधरन जागीर थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अपात्र लोगों को मुफ्त इलाज का झांसा देकर उनसे 35 से 40 हजार रुपये लेते थे। आधार और राशन कार्ड के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आयुष्मान कार्ड बनाते और अस्पतालों में इलाज कराने के लिए इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने मुकदमे में संगठित अपराध से संबंधित धारा 111 बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।पुलिस टीम में थाना प्रभारी कुँवर बहादुर सिंह , वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार ,उप निरीक्षक विनय बहादुर सिंह ,उप निरीक्षक तनवेश कुमार ,उप निरक्षक पवन कुमार ,हेड कांस्टेबल साबिर अली , सुमित शर्मा , कांस्टेबल हरिओम सैनी , ऋषिकांत कुमार ,दीपक कुमार , रवि कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights