मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बीमारी के चलते सुब्हानी मियां नहीं कर पाएंगे जुलूस ए मोहम्मदी की क़यादत

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देश भर में ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद की खुशी में बरेली में कोहाडापीर से मुख्य जुलूस हर साल दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की कयादत में निकलता है। दरगाह प्रमुख पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे है। अपनी बीमारी के चलते दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां ने ऐलान करते हुए कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी के कायद व बानी(संस्थापक) मेरे वालिद रेहान ए मिल्लत मुफ्ती रेहान रज़ा खान कादरी बरेलवी(रहमानी मियां) के विसाल के बाद सन 1985 से अंजुमन खुद्दाम ए रसूल के तत्वाधान में शहर के कोहाड़ापीर से निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की क़यादत(नेतृत्व) करता चला आ रहा हूं। ये जुलूस 12 रबीउल अव्वल शरीफ को दिन में कोहाड़ापीर से शुरू होकर कुतुबखान,जिला अस्पताल,बरेली कोतवाली होता हुआ हज़रत पहलवान शाह साहब के मज़ार पर हाजिरी देते हुए इस्लामिया स्कूल,बिहारीपुर ढाल के रास्ते दरगाह आला हज़रत पर खत्म होता है। काफी दिनों से मै सख़्त बीमार चल रहा हूं। लिहाज़ा इस बीमारी के चलते इस साल जुलूस ए मोहम्मदी की क़यादत करने से मजबूर हुं। अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त अपने हबीब ए पाक के सदके जुलूस ए मोहम्मदी को कामयाब व कामरान फरमाएं। सभी जुलूस में शामिल होने वालों की जान व माल और इज्ज़त व आबरू की हिफाज़त फरमाएं।मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में दो दिन जुलूस निकाला जाता है। एक ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर पुराना शहर से अंजुमन इत्तेहाद ए मुस्लेमीन के बैनर तले जो इस साल 25 अगस्त को निकलेगा। वही दूसरा मुख्य जुलूस ईद मिलादुन्नबी के दिन कोहाड़ापीर से अंजुमन खुद्दाम ए रसूल के तत्वाधान मे 26 अगस्त को निकलेगा। जिसकी कयादत दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights