बरेली। सावन के पावन अवसर पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्री नाथ नगरी सेवा समिति, रामगंगा – बरेली द्वारा संपूर्ण श्रावण मास के लिए कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।इसी क्रम में आज तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर समिति द्वारा विशाल फलहारी भोज का आयोजन किया गया। भोज में हजारों शिव भक्तों एवं कावड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर सभी शिव भक्त कावड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरा रामगंगा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा।समिति के सदस्यों ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा और आप सभी के सहयोग से यह सेवा अनवरत जारी है। समिति का उद्देश्य कावड़ियों की यात्रा को मंगलमय बनाना है।इस पावन आयोजन को सफल बनाने में समिति के सोनू भैया, श्रवण गुप्ता, शोभित अग्रवाल,बंटी ठाकुर,सुधीर कुमार सिंह, सुधीर श्रोत्रिय, करुन सारस्वत, पीयूष अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, अमर यादव, अशोक देवल, निहाल किशोर, नवीन जी, नवीन कौशल, नवीन रस्तोगी, विशाल चंद्र, मुदित गोयल,विशाल चौहान सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।