मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

मदर एथीना स्कूल में विद्यालय कैबिनेट का गठन, आस्था मालू बनीं हेड गर्ल

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में विद्यालय सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय कैबिनेट का गठन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों का चयन किया गया। आस्था मालू को हेड गर्ल तथा वंश यादव को हेड बॉय चुना गया। वहीं नियति दीक्षित को वाइस हेड गर्ल और लक्ष्य कुमार बघेल को वाइस हेड बॉय की जिम्मेदारी सौंपी गई।विद्यालय कैबिनेट में डिसिप्लिन इंचार्ज, वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज, स्पोर्ट्स इंचार्ज, वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज तथा वाइस कल्चरल इंचार्ज के पदों पर भी विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके अलावा शौर्य, सत्या, कर्मा और विवेका हाउस के कप्तान एवं उपकप्तानों का चयन गर्ल्स एवं बॉयज वर्ग में किया गया। चारों सदनों के चार-चार विद्यार्थियों ने प्रीफेक्ट्स के रूप में पदभार ग्रहण किया।समारोह के दौरान सभी हाउस कप्तान अपने-अपने ध्वज के साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के बीच मंच पर पहुंचे। इसके बाद कैबिनेट के सभी सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों और दायित्वों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ ही जीवन में अनुशासन का पालन करने और दूसरों को अनुशासित रखने का गुण भी विकसित होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights