मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीआइएमटी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बीआइएमटी कॉलेज (Budaun Institute of Management and Technology) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी, डायरेक्टर विकास आहूजा एवं डायरेक्टर आशीष सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति रही। डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बीआइएमटी कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और शिक्षा को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बनाने का आह्वान किया।डायरेक्टर विकास आहूजा ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण समय है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


डायरेक्टर आशीष सिंघल ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए कॉलेज को बेहतर मंच बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
कॉलेज डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित उपस्थिति, अनुशासन, समयबद्धता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं चीफ प्रॉक्टर सौरव सक्सेना ने अनुशासन एवं सकारात्मक व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छे विद्यार्थी की पहचान केवल परीक्षा परिणाम से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से भी होती है।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नीतू सिंह एवं प्रोफेसर कृतिका श्रीवास्तव ने प्रभावी ढंग से किया। दोनों ने कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का सुचारु संचालन करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण भी किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस पर्यावरणीय पहल ने कार्यक्रम को विशेष और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल, सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं उपयोगी रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights