मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में ऑटो-एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार लोग घायल

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दहेमी गांव के पास मंगलवार को ऑटो और एंबुलेंस की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में बरेली जिले के बहेड़ी निवासी 18 वर्षीय यूनुस पुत्र रहीस अहमद शामिल है। यूनुस अपने परिवार में चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। परिजनों के मुताबिक यूनुस हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बदायूं पहुंच गए और शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई।हादसे में जान गंवाने वाला दूसरा युवक करीब 42 वर्ष का बताया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर अज्ञात मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
हादसे में अफसाना उम्र करीब 35 वर्ष, शबीना और दो वर्षीय अरमान समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में होमगार्ड राम कुमार उम्र 52 वर्ष पुत्र कन्हई लाल निवासी वजीरगंज वार्ड नंबर दो गोटियां भी शामिल हैं। दुर्घटना में घायल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्चे समेत अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर ऑटो और एंबुलेंस की भिड़ंत के बाद कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच एंबुलेंस चालक मौके से निकल गया।सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। अज्ञात मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के जिलों और थानों से जानकारी जुटा रही है। वहीं हादसे के बाद फरार एंबुलेंस चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।
हादसे में यूनुस की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम छा गया। पढ़ाई कर रहे 18 वर्षीय युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights