मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में पूर्व चेयरमैन औऱ उनकी पत्नी पार्किंग के नाम पर कावंड़ियों से अवैध वसूली करा रहे,दो गुर्गे गिरफ्तार

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कछला कांवड़ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं से अवैध पार्किंग के नाम पर वसूली करने के आरोप में थाना उझानी पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1250 रुपये नकद, छह रसीद बुक और उनकी कार्बन प्रतियां बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बैरियर नंबर दो के पास कर रहे थे वसूलीपुलिस के अनुसार रविवार 17 अगस्त की दोपहर उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर कांस्टेबल लक्ष्मण और रविन्द्र सिंह के साथ कांवड़ मेला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वे अस्थायी बैरियर नंबर दो के पास कार पार्किंग और निर्माणाधीन बाईपास की ओर पहुंचे। वहां दो युवक मोटरसाइकिल सवारों को डरा-धमकाकर जबरन पार्किंग कराने और रुपये वसूलने का प्रयास कर रहे थे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वे मोटरसाइकिल खड़ी कराने के नाम पर 50 रुपये की रसीद काटकर वसूली कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों द्वारा एक व्यक्ति से यह भी कहा गया कि मोटरसाइकिल यहीं खड़ी करके पैसे देकर जाओ, नहीं तो चोरी करवा देंगे।
देवेन्द्र के पास 700 और मिथुन के पास मिले 550 रुपयेपकड़े गए आरोपी ने अपना नाम देवेन्द्र निवासी वार्ड नंबर सात कछला बताया। तलाशी में उसके पास से ‘जय श्री राधे कृष्णा’ लिखी एक रसीद बुक, दो भरी हुई रसीद बुक की कार्बन प्रतियां और 700 रुपये बरामद हुए।दूसरे आरोपी ने अपना नाम मिथुन चौहान निवासी वार्ड नंबर सात कछला बताया। उसके पास से एक रसीद बुक, दो कार्बन प्रतियां और 550 रुपये बरामद हुए।पुलिस ने दोनों युवकों से पार्किंग शुल्क वसूलने का लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कछला निवासी रेखा पत्नी नरेश यादव, नरेश यादव पूर्व चेयरमैन तथा मोटे उर्फ उधल ने 500-500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रखा था। उन्हें प्रत्येक मोटरसाइकिल से रसीद के जरिए 50 रुपये वसूलने के निर्देश दिए गए थे।उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिव कुमार मलिक को सौंपी गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में पार्किंग या अन्य किसी नाम पर अवैध रूप से रुपये वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights