मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

श्रावण माह के तीसरे सोमवार को सातों नाथ मंदिरों में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, कांवड़ियों में दिखा उत्साह

August 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रावण माह के आज तीसरे सोमवार पर प्रशासन द्वारा नाथ नगरी बरेली के सातों नाथ मंदिरों व वहां जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कांवड़ियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का भी हवाई सर्वेक्षण किया गया और देखा गया कि कहीं कांवड मार्गों व शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है।उक्त आयोजन को लेकर आज सुबह 09.00 बजे से ही पुलिस लाइन में तैयारियां शुरू हो गयी थी और लगभग 12.30 बजे तक पुष्प वर्षा का कार्यक्रम क्रमवार चलता रहा। सबसे पहले पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली अजय कुमार सहानी, मण्डलायुक्त शम्भू कुमार द्वारा हेलीकॉप्टर से उड़ान भर जनपद के नाथ मंदिरों में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गयी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा हेलीकॉप्टर से उड़ान भर जनपद के नाथ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते हुए मंदिर परिसर में उपस्थित कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया गया।इसके बाद अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। तदोपरांत अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट , उप जिलाधिकारी सदर इशिता किशोर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी तृतीय शिवम आशुतोष तथा तहसीलदार सदर एवं नायब तहसीलदार सदर द्वारा भी बरेली के कांवड़ मार्गों, नाथ मंदिरों का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी।हेलीकॉप्टर से बरेली जनपद के नाथ मंदिरों, कांवड मार्गों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा हेतु हेलीकॉप्टर द्वारा सात बार उड़ान भरी गयी। पुष्पवर्षा के बाद कांवड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। फूलों से सजे मार्ग पर शिवभक्त बम-बम भोले के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। किसी के हाथ में तिरंगा था तो कोई भगवा ध्वज लहराते हुए आगे बढ़ रहा था। आसमान से बरसते फूल और सड़क पर गूंजता ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष कांवड़ यात्रा के इस पड़ाव को खास बना रहा था। कांवड़ियों ने कहा कि प्रशासन के सम्मान ने उनमें नई ऊर्जा भर दी है और अब वे और उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने के लिए बढ़ रहे हैं।जैसे ही हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा शुरू हुई, सड़क पर चल रहे कांवड़ियों ने ‘हर-हर बम-बम’ का उद्घोष करते हुए अपने हाथ उठाकर आभार प्रकट किया। पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान कांवड़ियों के चेहरों पर थकान की जगह उत्साह और गर्व नजर आया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रावण माह के तीसरे सोमवार की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस माह में भक्तगण हरिद्वार, कछला एवं अन्य पवित्र स्थानों से गंगा का पवित्र जल लाकर बरेली स्थित नाथ मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के स्वागत करने के उद्देश्य से जहां लगातार सड़क मार्ग से उनकी सेवा की जा रही थी वहीं श्रावण के तीसरे सोमवार को वायु मार्ग के माध्यम पुष्प वर्षा करके श्रद्धा सुमन अर्पित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं, नाथ मंदिरों, कांवड़ शिविर तथा भमौरा रोड पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है बरेली में हरिद्वार, उत्तराखण्ड, कछला व आस-पास के जनपदों से श्रद्धालु पवित्र नदी का जल लेकर प्रमुख नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं और पिछले तीन दिन में 12 से 15 लाख श्रद्धालु जनपद में आ चुके हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को कहीं कोई समस्या या पेरशानी ना हो तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कही कोई दिक्कत तो नहीं है उक्त के दृष्टिगत आज हवाई सर्वेक्षण किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights