बरेली। विश्व जागृति मिशन महिला मंडल की ओर से मंजू गोयल एवं ममता गर्ग के निर्देशन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।महोत्सव में डांस, मेहंदी, स्पॉट इवेंट, बेस्ट ड्रेस-अप और तीज क्वीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और खेलों के माध्यम से तीज के उत्सव को जीवंत बना दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रेनू मिश्रा ने खिताब अपने नाम किया। अनुराधा खंडेलवाल फर्स्ट रनर-अप और गीतेश गुप्ता सेकंड रनर-अप रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में वंदना अग्रवाल ने प्रथम और ममता गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट ड्रेस-अप का पुरस्कार रीना अग्रवाल को मिला।डांस प्रतियोगिता में संध्या खंडेलवाल प्रथम और रेणु वार्ष्णेय द्वितीय रहीं। स्पॉट इवेंट में सुषमा गुप्ता, ललिता अनेजा, सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, कंचन अग्रवाल, कुसुम खंडेलवाल, सुधा अग्रवाल, मधु खंडेलवाल एवं उमा रेलन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक सविता अरोड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग, उमंग और आपसी प्रेम के साथ महोत्सव का आनंद लिया।