मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बदायूं रोड पर कांवड़ियों के लिए बीडीए का सहायता शिविर, पुष्पवर्षा से गूंजा पूरा क्षेत्र

August 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से बदायूं रोड पर भव्य कांवड़ सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए ठहरने, आराम करने और विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जहां कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गई जिसमें
मंडलायुक्त शंभू कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महापौर डॉ उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल सभी ने अपने हाथों से कावड़ियों को भण्डारे का प्रसाद दिया ।सहायता शिविर में उस समय माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। फूलों की बारिश के बीच ‘हर हर महादेव’, ‘बोल बम’ और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़िए भी भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। पुष्पवर्षा के दौरान बदायूं रोड का पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
कांवड़ियों को वितरित की गईं टी-शर्ट
बीडीए के सहायता शिविर में कांवड़ियों के लिए विशेष टी-शर्ट की भी व्यवस्था की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं कांवड़ियों को टी-शर्ट वितरित कर उनका स्वागत किया। कांवड़ियों ने भी इस पहल को उत्साह के साथ स्वीकार किया। शिविर में आयोजित भंडारे में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विशेष द्वार बना आकर्षण का केंद्रबदायूं रोड पर बीडीए की ओर से बनाया गया विशेष द्वार भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसी द्वार के ऊपर से विशेष गन के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई। अनोखे अंदाज में हुई पुष्पवर्षा को देखकर कांवड़िए और वहां मौजूद श्रद्धालु अभिभूत नजर आए। पूरे शिविर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। शिविर का उद्देश्य कांवड़ियों को यात्रा के दौरान विश्राम, स्वास्थ्य और भोजन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाना रहा।
कांवड़ सहायता शिविर में मंडलायुक्त शंभू कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महापौर डॉ उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा ,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बीडीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी अजीत कुमार सिंह, दीपक कुमार, सचिव वंदिता श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights