बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी की ओर से रामलीला मंच, धोपा रोड, सदर बाजार, बरेली कैंट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 65 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 40 लोगों के निःशुल्क ब्लड टेस्ट कराए गए।शिविर का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के नामित सभासद वैभव जायसवाल ने फीता काटकर किया। डॉ. सुजॉय मुखर्जी, डॉ. अंशु गर्ग और डॉ. समृद्धि भंडारी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।इस अवसर पर क्लब ट्रेनर अशोक अवस्थी, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, हरिओम शर्मा, सलिल मथुरिया, केके गंगवार, मोहित जौहरी, जगदीश चंद्रा, सतवंत सिंह चड्ढा, आरएस भंडारी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष रोटे. शैलेंद्र सक्सेना ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनोपयोगी शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर की व्यवस्थाओं में समाजसेवी सुरेश जायसवाल पन्नू लाला, प्रेम नारायण केसरवानी पप्पू मामा और गोवर्धन यादव का विशेष योगदान रहा।