बरेली। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में सावन के तीसरे सोमवार को पसमांदा समाज के लोगों ने ईसाइयों की पुलिया, 300 बेड अस्पताल के पास शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कांवड़ियों को फ्रूटी, पानी की बोतल सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया एवं नगर निगम की उपसभापति पूनम राठौर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शारिक अब्बासी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी ताकत है। सभी समाजों को मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाली सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।कार्यक्रम में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर अध्यक्ष तारिक कुरैशी, भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य चंद्रपाल राठौर, महानगर उपाध्यक्ष वसीम अहमद, नूरुद्दीन, हसीब अंसारी, शफात हुसैन, आलम कुरैशी, अनीस सकलैनी, जुबेर, फुरकान सलमानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।