दातागंज (बदायूँ): दातागंज नगर स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में आयोजित सामाजिक समरसता संगोष्ठी में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने यादव समाज के शौर्य, पुरुषार्थ और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों की तरह जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया है और सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य हो रहा है। बिपिन गुप्ता के संचालन में आयोजित इस संगोष्ठी में आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख राजकुमार यादव, यशपाल यादव, साधु सिंह यादव समेत क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भारी संख्या में यादव समाज के बंधु उपस्थित रहे।