बदायूं। सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूं के मार्गदर्शन तथा जिला गंगा समिति एवं जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे के सहयोग से हॉप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “हर दिन–हर घर पौधारोपण अभियान” के अंतर्गत विकासखंड जगत के ग्राम गिधौल में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्था के सचिव राधेश्याम ने ग्रामीणों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और सभी से पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी उतना ही आवश्यक है।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के स्वयंसेवक संजय कुमार, राजकुमार गौतम, आकाश शर्मा, योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी के सहयोग और सक्रिय सहभागिता से पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।