मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ और इनरव्हील साउथ ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

July 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद् वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत रोड नं. 8, रेलवे कॉलोनी, इज्जतनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पौधारोपण किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर क्लब पदाधिकारियों द्वारा डॉ. अरुण कुमार का पटका पहनाकर एव क्लब की ओर से उन्हें रोटरी फोर वे टेस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण मिल सके।कार्यक्रम में अध्यक्ष रोहित जिंदल, सचिव शिशिर पांडेय, कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राकेश धीरवानी, पीडीजी रवि प्रकाश अग्रवाल, पीडीजी डॉ रवि मेहरा, डी.सी. खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. एस.के. भारद्वाज, अनुराग गोयल, डॉ. अनमोल अग्रवाल, अनुपम कपूर, अपूर्व गुप्ता, अंकुर बंसल, चंद्र प्रकाश, दिनेश प्रधान, गौतम सक्सेना, हरीश मलिक, मनोज सेठी, मुकेश जैन, नितीश अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, राजीव तनेजा, रमेश वार्ष्णेय, संजय गर्ग, संचित अग्रवाल, उमेश तलवार, विमल मेहरोत्रा सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।क्लब एन्स में रेणु अग्रवाल, नीना टंडन, रति गुप्ता, मनीषा मेहरा, अंकिता जैन, डॉ कृतिका अग्रवाल, सरिता भारद्वाज, इनर व्हील साउथ अध्यक्ष निधि अग्रवाल, सचिव बबीता अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर डॉ नीलू मिश्रा, रितु कपूर, सुनीता वार्ष्णेय, शमा गुप्ता, सुरभि अग्रवाल का सराहनीय सहयोग एवं सहभागिता रही।
क्लब सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया और समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights