राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता ग्रहण एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम मोदीनगर में सम्पन्न, कार्यक्रम में अनेक लोगों ने थामा रालोद का दामन
मोदीनगर, गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के 09 जुलाई 2026 को स्वर्गीय विक्रम प्रमुख जाटव मोदीनगर की विजयनगर धर्मशाला में आयोजित भव्य सदस्यता ग्रहण एवं स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल परिवार में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन की विचारधारा के साथ जनसेवा का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने किया। कार्यक्रम का संयोजन अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाटव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें किसान मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला दल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह की किसान, सामाजिक न्याय और ग्राम विकास आधारित विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का आग्रह किया।जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की जनहितकारी नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर नौशाद, वेद प्रकाश, जगदीश, रुपेश, नीरज कुमार, अजय कुमार, सुधीर कुमार, नसीम, नानी, हर्षित कुमार सहित अनेक साथियों ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।राष्ट्रीय लोकदल परिवार ने सभी नव-सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, विधानसभा अध्यक्ष आलोक चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी, सीताराम सेन, पूर्व सभासद शिवकुमार बावरिया, अमित चौहान, नरेंद्र, चंद्रपाल, कल्याण सिंह, जितेंद्र, देवांश, ललित, बिजेंद्र, मनीष सहित राष्ट्रीय लोकदल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।















































































