मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
पड़ताल

रोडवेज चालक ने अपनी सवारी के पैर के ऊपर चढ़ा दिया बस का पहिया, चालक-परिचालक पर लापरवाही का आरोप

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में ईसाइयों की पुलिया के पास मंगलवार को रोडवेज बस से उतरते समय एक 20 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का आरोप है कि बस से उतरने के दौरान चालक ने वाहन चला दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और बस का पिछला पहिया उसके पैर पर चढ़ गया।घायल नीरज मौर्य पत्नी मंजीत मौर्य, निवासी नवादा शेखान, थाना बारादरी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मायके मीरगंज स्थित पिता मदनलाल के घर गई थीं। मंगलवार सुबह वह रोडवेज बस संख्या UP78 LN1497 से बरेली लौट रही थीं। ईसाइयों की पुलिया पर बस रुकने के बाद जैसे ही वह उतरने लगीं, चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी। इससे वह सड़क पर गिर गईं और बस का पिछला पहिया उनके पैर पर चढ़ गया।नीरज का आरोप है कि हादसे के दौरान वह लगातार चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन चालक और परिचालक ने तत्काल बस नहीं रोकी। उनका कहना है कि बाद में बस रोकने के बावजूद चालक और परिचालक घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से चले गए।घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल नीरज मौर्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने इस पूरे मामले में रोडवेज चालक और परिचालक की घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights