बदायूँ में कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकाली गई, राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच की उठी मांग

WhatsApp Image 2026-07-07 at 6.41.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय आह्वान पर शहर में ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकाली। यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर तथा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक से प्रारंभ होकर शिव मंदिर, पनवाड़िया चौक तक पहुंची, जहां भगवान शिव की आराधना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा एवं आरएसएस पर तीखा हमला बोला और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया दान सुरक्षित नहीं रहा और अब देश की जनता सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच यह चर्चा है कि “रखवाले ही भगवान राम का चढ़ावा खा गए।” उन्होंने दावा किया कि जनता अब ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में प्रदेश एवं देश की राजनीति में इसका असर दिखाई देगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर राम मंदिर चढ़ावा मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के गांव-गांव और घर-घर से लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक का दान भगवान राम के नाम पर दिया था। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दान में दी गई अन्य धार्मिक सामग्री भी सुरक्षित नहीं रही। नेताओं ने कहा कि यदि भगवान के नाम पर आए धन और चढ़ावे की सुरक्षा नहीं हो सकी तो आम जनता के हितों की रक्षा कैसे होगी।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेश तोमर एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उत्तर प्रदेश यूथ ब्रिगेड सेवा दल के उपाध्यक्ष शफी अहमद तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव राठौर ने भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। उन्होंने दावा किया कि यदि किसी निष्पक्ष न्यायिक जांच के माध्यम से पूरे मामले की पड़ताल कराई जाए तो सच्चाई देश के सामने आ जाएगी।कार्यक्रम का संचालन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ने किया। इस दौरान प्रदेश सह सचिव फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां, जिला कांग्रेस महासचिव इगलास हुसैन, शहर उपाध्यक्ष वसीम अहमद, अकील अहमद, हरीश कश्यप, शहर महासचिव शमीम खान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और भगवान के नाम पर आए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की कड़े शब्दों में निंदा की।
इस अवसर पर वीरपाल यादव, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, फरीद मियां, हसन खान, मोहम्मद मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights