मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
पड़ताल

पिपरौल रेलवे फाटक के पास दिखा 8 फुट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप।

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी कोतवाली क्षेत्र की कछला चौकी अंतर्गत पिपरौल रेलवे फाटक के पास सोमवार को सड़क किनारे खुदी पटरी में करीब 8 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मगरमच्छ को देखते ही सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों ने दूरी बनाकर रखी और तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।सूचना पर कछला चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह के साथ क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास कुमार वरुण और उप प्रभागीय वन अधिकारी जगन्नाथ कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी देर तक पटरी और आसपास के इलाके में मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।काफी प्रयास के बाद सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे वन विभाग की टीम वापस लौट गई।उप प्रभागीय वन अधिकारी जगन्नाथ कश्यप ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं मगरमच्छ या अन्य कोई जंगली जीव दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और न ही उसे छेड़ने का प्रयास करें। तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें ताकि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में नजर बनाए हुए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights