आई वी एफ के राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुई बदायूं की मेघा अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित संस्था के 14वें स्थापना दिवस एवं ‘वैश्य मित्र रत्न’ सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित नई दिल्ली स्थित मावलॉन्कर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने भव्य समारोह में जनपद बदायूं की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल को साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और सतत योगदान के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।संगठन के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सम्मान डॉ. मेघा अग्रवाल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक यात्रा, समाजोन्मुख लेखन तथा हिंदी साहित्य के संवर्धन में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में देश विदेश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस सम्मान पर साहित्यिक एवं सामाजिक जगत के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. मेघा अग्रवाल को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सृजनशीलता की कामना की साथ ही समारोह में विकसित भारत देश में वैश्य समाज की महत्वपूर्ण योगदान की रणनीति भी तैयार की गईराष्ट्रीय मंच पर डॉ मेघा अग्रवाल को मिली उपलब्धि से पूरे समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया विपिन अग्रवाल,अमित वैश्य, राजेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता , अबधेश लड्डा माहेश्वरी,संजय रस्तोगी, कुलदीप वैश्य, प्रतीश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं दी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights