बरेली। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने श्री जी बरेली गोल्डन हॉस्पिटल में हेड एंड नेक कैंसर विशेषज्ञ ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस दौरान हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा और कंसल्टेंट डॉ. भव्या मिश्रा मौजूद रहीं। दोनों विशेषज्ञ प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को मरीजों को परामर्श एवं फॉलो-अप सेवाएं देंगे। डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा ने कहा कि मुंह में लंबे समय तक घाव, निगलने में परेशानी, आवाज बैठना या गर्दन में गांठ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच से कैंसर का सफल इलाज संभव है और आधुनिक तकनीकों से बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।डॉ. भव्या मिश्रा ने बताया कि नई ओपीडी से बरेली और आसपास के मरीजों को अपने शहर के नजदीक विशेषज्ञ सलाह, सेकेंड ओपिनियन, उपचार योजना और फॉलो-अप की सुविधा मिलेगी। इससे कैंसर की शुरुआती पहचान और समय पर इलाज में मदद मिलेगी।