मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
राजनीति

चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया – के.सी. त्यागी

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्तौड़ा, गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर के.सी. त्यागी द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वागत समारोह के भव्य कार्यक्रम में
चौधरी चरण सिंह के संघर्ष और विरासत का स्मरण करते हुए अपने संबोधन में के.सी. त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। उन्होंने अपने संघर्ष और सिद्धांतों के बल पर राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को अनेक राज्यों तक पहुंचाया तथा मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने चौधरी साहब के जीवन के अनेक प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित कार्यकर्ता भावुक और गौरवान्वित हो उठे।कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय लोकदल विधायक दल के नेता, संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं आश्वासन समिति के अध्यक्ष राजपाल बालियान ने कहा कि जिस संगठन की मजबूत नींव चौधरी चरण सिंह ने रखी, उसे स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, युवाओं और ग्रामीण समाज की आवाज़ को मजबूती से बुलंद कर रहे हैं।कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता व जयंत चौधरी के राजनीतिक सलाहकार बीरपाल मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को केवल अधिकार ही नहीं दिलाए बल्कि उन्हें संसद और सत्ता के केंद्र तक पहुंचने का मार्ग भी दिखाया। किसानों के हित में उनके योगदान के कारण ही आज पूरा देश उन्हें भारत रत्न के रूप में सम्मान देता है।एमएलसी योगेश नौवहार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व को और अधिक मजबूत बनाएं तथा चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें।वहीं कार्यक्रम के आयोजक एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि जिसकी आवाज़ कहीं नहीं सुनी जाती, उसकी आवाज़ राष्ट्रीय लोकदल में सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक मालिक बनाया और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह ने किसानों के हितों के विरुद्ध बनने वाले गन्ना नियंत्रण कानून को रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि हाल के समय में भी गन्ना नियंत्रण कानून के प्रस्ताव से खांडसारी एवं गुड़ उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने सरकार को इस कानून के दुष्प्रभावों से अवगत कराया, जिसके बाद सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया और किसानों तथा गुड़ उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों को राहत मिली।कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय पाल सिंह, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया, योगेंद्र पतला सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण चौधरी भुल्लन ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की।वहीं इस विशाल स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, किसान हितों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights