मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील शीरोज क्लब ने उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. अनमोल राज गुप्ता को सम्मानित किया

July 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब बदायूं शीरोज द्वारा सेवा, संवेदना और सम्मान का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। क्लब ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेयी के सत्र 2026–27 के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गोल “जीवनधारा (One Club–One Dialysis)” के अंतर्गत एक जरूरतमंद मरीज का निःशुल्क डायलिसिस कराकर समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस पहल की अस्पताल में मौजूद मरीजों, परिजनों और अन्य लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने चिकित्सालय में भर्ती अन्य डायलिसिस मरीजों से भी मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट, निस्वार्थ एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले रामा हॉस्पिटल के सर्जन एवं डायलिसिस विशेषज्ञ डॉ. अनमोल राज गुप्ता को क्लब की अध्यक्ष शैली रस्तोगी एवं सचिव डॉ. निहारिका रस्तोगी द्वारा प्रशंसा पत्र (Appreciation Certificate) एवं ड्राई फ्रूट बास्केट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. गुप्ता की मरीजों के प्रति समर्पित सेवा, मानवीय व्यवहार और चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष शैली रस्तोगी ने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भाव से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि “जीवनधारा” जैसी परियोजनाएं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती हैं।उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष शैली रस्तोगी, सचिव डॉ. निहारिका रस्तोगी, आयुषी गुप्ता, कृतिका रस्तोगी, दीप्ति रस्तोगी, रीमा सक्सेना, प्रिया वैश्य, कंचन गुप्ता, सौम्या, पंखुड़ी सहित क्लब की अन्य सदस्याओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा क्लब की ओर से भविष्य में भी पीड़ित मानवता की सेवा और जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights