मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर डॉ. अनीस बेग ने दिव्यांग महिला का 10 साल पुराना सपना किया साकार, भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल

July 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की सहायता, केक काटकर जन्मदिन का उत्सव और मिठाई वितरण किया गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब सुभाष नगर निवासी दिव्यांग महिला उषा मौर्य को इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल भेंट की गई। ट्राई साइकिल प्राप्त करने के बाद भावुक उषा मौर्य ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार दिन है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से वह इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल लेने का सपना देख रही थीं, लेकिन उनके पति ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि आज डॉ. अनीस बेग ने उनका वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिया, जिसके लिए वह जीवनभर उनकी आभारी रहेंगी।
इस अवसर पर केक काटकर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। वहीं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, विकास और जनकल्याण की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।
कार्यक्रम में राजेश मौर्य, ओमपाल प्रजापति, ऋषि यादव, दिलीप बाल्मीकि, आदित्य कश्यप, हुरिया रहमान, वीना गौतम, कुलदीप बाल्मीकि, पल्लवी, लक्की बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights