बरेली। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रामपुर गार्डन स्थित श्री गंगा चरण आर्यवर्धन हॉस्पिटल में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया गया।संस्थान की बीके नीता बहन, बीके नेहा बहन एवं बीके लक्ष्मी बहन ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी (आर्थो सर्जन), डॉ. शकील अहमद (न्यूरोसर्जन), डॉ. विद्या सिन्हा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पूजा अग्रवाल (पैथोलॉजिस्ट), डॉ. आशीष शंखधार (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. अंकित गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर बीके नीता दीदी जी ने कहा कि चिकित्सक ईश्वर के साकार सहयोगी हैं, जो अपनी सेवा, समर्पण और करुणा से पीड़ित मानवता को नया जीवन प्रदान करते हैं। समाज के स्वस्थ एवं समृद्ध निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ऐसे सेवा-निष्ठ चिकित्सकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें मानव सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का समापन सभी के उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं विश्व कल्याण की शुभकामनाओं के साथ हुआ।