मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने कराया निःशुल्क डायलिसिस, चिकित्सकों का किया सम्मान

July 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब बदायूं द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेयी के सत्र 2026–27 के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गोल “जीवनधारा (One Club – One Dialysis)” के अंतर्गत एक सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत क्लब द्वारा एक जरूरतमंद मरीज का निःशुल्क डायलिसिस कराया गया। साथ ही डायलिसिस के मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की गई ।क्लब की इस पहल की सभी ने सराहना की।डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली डॉ. पारुल गुप्ता (डायलिसिस विशेषज्ञ) एवं डॉ. रमा गुप्ता को क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके चिकित्सा सेवा, समर्पण और मरीजों के प्रति संवेदनशील कार्यों की प्रशंसा की गई।अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी ने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भाव से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि “जीवनधारा” जैसी परियोजनाएं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।इस अवसर पर क्लब की सचिव श्रीमती पूजा रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती लवी रस्तोगी, आई.एस.ओ. श्रीमती ऋचा रस्तोगी, एडिटर श्रीमती श्वेता रस्तोगी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी का सचिव पूजा रस्तोगी द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights