मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

परिवार परामर्श केंद्र में सुलझे पांच पारिवारिक विवाद, कई परिवारों में लौटी खुशहाली

June 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना मीरगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को आयोजित परामर्श सत्र के दौरान पांच पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति (पंचम चरण) के तहत आयोजित इस सत्र में कुल 11 मामलों की सुनवाई की गईपरामर्श केंद्र में पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिस कर्मियों और काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझौते का प्रयास किया। इस दौरान काजल बनाम सूरजपाल, राधा बनाम रवि, उपासना शर्मा उर्फ काजल बनाम अंकुर पांडेय, हिना बनाम बच्चन तथा रामबेटी बनाम सत्यप्रकाश के मामलों में आपसी सहमति बनने पर सफल निस्तारण कराया गया।
वहीं आरती बनाम राहुल, रानी बनाम आदेश, धर्मवती बनाम राहुल, नीलम बनाम अजय कुमार तथा फिजा बनाम गुलशेव के मामलों में अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई निर्धारित की गई है। आशी शर्मा बनाम अर्पित शर्मा प्रकरण में अगली तिथि 18 जुलाई तय की गई है।
परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारियों ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक समन्वय स्थापित कर टूटते परिवारों को जोड़ना तथा महिलाओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। केंद्र में प्रत्येक शनिवार को पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों के निस्तारण के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए जाते हैं।इस अवसर पर परिवार परामर्श समिति के सदस्य अली बहादुर, रमेशचंद्र शर्मा, राजेंद्र गिरी, राजकुमारी सिंह, रोली भदौरिया, रतनलाल, सुनीता सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीतू गौतम, रिक्रूट आरक्षी साक्षी, आरक्षी अनुराधा एवं आरक्षी रितु मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights