मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
राजनीति

यूएई में अंतरराष्ट्रीय मंच से एमएलसी वागीश पाठक ने बढ़ाया बदायूँ का मान

June 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम में बदायूं से सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) वागीश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के साथ सहभागिता कर जनपद का गौरव बढ़ाया। विदेश की धरती पर बदायूं का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच भारत की विकास यात्रा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विश्व मंच पर देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया।कार्यक्रम के दौरान प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प तथा वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत होती पहचान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया गया।इस अवसर पर दुबई में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के साथ यूएई के अनेक प्रमुख गणमान्य नागरिक, सामाजिक, व्यावसायिक एवं सामुदायिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उपस्थित लोगों ने भारत की प्रगति, वैश्विक नेतृत्व और विकसित भारत के विजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल, भारत के काउंसल जनरल सतीश कुमार सिवन, आईपीएफ के अध्यक्ष जितेंद्र वैद्य सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।विदेश में एमएलसी वागीश पाठक द्वारा बदायूं का प्रतिनिधित्व किए जाने से जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदायूं की प्रभावशाली उपस्थिति संगठन की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है तथा इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत हुआ है। जनपदवासियों ने भी इसे बदायूं के लिए गर्व, सम्मान और उपलब्धि का विषय बताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights