बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस के अनुसार, 24 जून को एक महिला ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम ठिरिया बुजुर्ग निवासी अमन पुत्र लखपत ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गईं।पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में मीरगंज थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को महिला उपनिरीक्षक रेनू रानी, उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर हुरहुरी चौराहे के निकट से आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी अमन (19 वर्ष) निवासी ग्राम ठिरिया बुजुर्ग, थाना मीरगंज के विरुद्ध मुकदमा संख्या 305/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।