बदायूँ में व्यापारियों ने बिजली बिलों पर 10% ईंधन अधिभार के विरोध में प्रदर्शन किया,ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2026-06-12 at 4.47.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर व्यापारियों ने बिजली बिलों पर प्रस्तावित 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग, लखनऊ के चेयरमैन के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग अजय कुमार को सौंपा। इस दौरान स्थानीय विद्युत समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा जून माह से बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की गई है। उनका आरोप है कि इस निर्णय से पहले राज्य विद्युत नियामक आयोग से अनुमति तक नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ऊर्जा मंत्री को भी इस प्रस्तावित बढ़ोतरी की जानकारी नहीं थी, जिससे अधिकारियों की मनमानी उजागर होती है। व्यापार मंडल इस निर्णय का पुरजोर विरोध करता है।जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने कहा कि औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं से पहले ही फिक्स चार्ज वसूला जा रहा है, जबकि वाणिज्यिक श्रेणी (एलएमवी-2) के उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज के साथ मिनिमम चार्ज भी लिया जाता है। ऐसे में अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाने का कोई औचित्य नहीं है।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शंखधार ने बताया कि घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं से पहले ही 7.5 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि नियामक आयोग हर वर्ष उत्पादन लागत और खर्चों की समीक्षा कर जनसुनवाई के बाद बिजली दरों का निर्धारण करता है, इसलिए बीच सत्र में दरों में बढ़ोतरी करना उचित नहीं है।व्यापारी नेता संजीव आहूजा ने कहा कि अचानक की गई यह बढ़ोतरी गलत परंपरा की शुरुआत करेगी और इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। वहीं अमित वैश्य ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि से उद्योग और व्यापार की लागत बढ़ेगी, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।सुरेंद्र कुमार ने आयोग से मांग की कि ईंधन अधिभार के नाम पर प्रस्तावित 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, ताकि व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा, रूपेंद्र सिंह लाम्बा, नरेश शंखधार, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष गुड्डू सिसोदिया, सुरेंद्र नानक, नगर मंत्री दीपक गुप्ता, कुलदीप वैश्य, राजेश कुमार, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights