100 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-12 at 3.17.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 100 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 11 जून को क्षेत्र में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक मोहित मावी, उपनिरीक्षक श्रीनाथ शर्मा तथा पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैसर इंटर कॉलेज मैदान के पास चरस लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कासिद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी किच्छा रोड, सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में भी जांच कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित मावी, उपनिरीक्षक श्रीनाथ शर्मा, कांस्टेबल शिवांशु राठी, विकास कुमार तथा अमित धामा शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights