बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र में कालीचरण मार्ग स्थित वाजपेई कारखाने वाली गली में सोमवार दोपहर 4:00 बजे के आसपास 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस के अनुसार कौशल कुमार (21 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार, निवासी कालीचरण मार्ग, सुभाष नगर, थाना सुभाष नगर, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का कार्य करता था। पिता कारीगरी का काम करते थेघटना की सूचना थाना सुभाष नगर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, निरीक्षक मय पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में हेतु भेजा गयापुलिस के अनुसार मामले में कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।