बरेली में जुटेंगे प्रदेश भर के युवा व्यापारी, 31 मई को होगा विशाल प्रशिक्षण शिविर

WhatsApp Image 2026-05-24 at 4.46.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आगामी 31 मई को बरेली में प्रदेश स्तरीय युवा व्यापारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पंडित श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा स्थापित यह संगठन प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे पुराने व्यापारी संगठनों में गिना जाता है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों में है, जबकि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की इकाइयां प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों और टाउन एरिया में सक्रिय हैं।31 मई को स्पर्श रिजॉर्ट, पीलीभीत बायपास रोड पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक पांच सत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर से लगभग 400 युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे मुकुंद मिश्रा युवा प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।रात्रि 8:00 बजे से बरेली जिले की सभी तहसीलों, टाउन एरिया और विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारियों का विशाल समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब ढाई हजार व्यापारियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील सिंधी होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण कुमार तथा विशिष्ट अतिथियों में संजीव कुमार एवं डॉ. राघवेंद्र शर्मा शामिल रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बरेली का नाम रोशन करने वाले पांच गणमान्य व्यक्तियों को “भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी दो दिवसीय दौरे पर 1 जून को भी बरेली में रहेंगे। सुबह 10:30 बजे बीएल एग्रो सभागार में उद्यमियों से संवाद करेंगे तथा दोपहर 12:30 बजे राजश्री मेडिकल कॉलेज में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और मेडिकल के छात्रों को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 बजे प्रेस वार्ता तथा रात 8:00 बजे आईएमए हॉल में आरएमए और व्यापार मंडल सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के करीब 500 पदाधिकारियों की बैठक होगी।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य बरेली में औद्योगिक विकास को गति देना, व्यापार एवं उद्योग से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना तथा नई पीढ़ी को उद्योग और व्यवसाय की ओर प्रेरित करना है। प्रेस वार्ता के दौरान दर्शन लाल भाटिया , संजीव चांदना , राजेंद्र गुप्ता , राजेश जसोरिया, विपिन गुप्ता, संदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल , जयदीप अग्रवाल , मुकेश खटवानी, विनय वर्मा , समित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights