बरेली । भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सिविल डिफेंस के नियंत्रक एवं जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया। वार्डन सेवा के मुखिया चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी की विभीषिका से लोगों को राहत पहुंचाना तथा मानव सेवा के साथ-साथ पक्षियों एवं जानवरों के लिए भी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।इस दौरान उप नियंत्रक राकेश मिश्र, सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर एवं पंकज कुदेशिया, डिविजनल वार्डन अंजय कुमार अग्रवाल, संजय पाठक, दिनेश यादव, शिवलेश पाण्डेय, हरीश भल्ला, नीतू द्विवेदी, आशीष प्रधान, बृजेश कुमार, पवन कालरा सहित अन्य वार्डनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने बताया कि जनहित में जल वितरण एवं शर्बत वितरण जैसे सेवा कार्य सिविल डिफेंस बरेली द्वारा आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।