बरेली। फतेहगंज पश्चिमी दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात (रबर फैक्ट्री) राधा कृष्ण मंदिर के सामने एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। जिससे ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिलें ठेली में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई, और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे पर रबर फैक्ट्री कालोनी, राधा कृष्ण मंदिर के सामने पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटर साइकिल ठेली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेली पर बैठे सोमपाल एवं उनके साथी घायल हो गए।ठेली पर बैठे चार लोग निगोही से पंजाब जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टर ने दो को लोगों को मृत घोषित कर दिया। और दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।जानकारी के मुताबिक जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव ईसापुर निवासी लेखपाल(14),सोमपाल,राम (24),मासूम पारो मोटर साइकिल रेड्डी (ठेला) के द्वारा निगोही से पंजाब मजदूरी करने जा रहे थे। नेशनल हाइवे के रबर फैक्ट्री कालोनी गेट पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ढेले में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सभी गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टर ने लेखपाल (14) और राम (24) को मृत घोषित कर दिया।जबकि सोमपाल और मासूम 3 वर्षीय पारो घायल है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया दोनो के शब को मोर्चरी में रखवा दिया है।टक्कर मारने वाला ट्रक और चालक दोनों हिरासत में है।