मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लॉर्ड कृष्णा स्कूल में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों की प्रगति, अनुशासन व विकास पर हुई चर्चा

May 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार एवं उनके सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना रहा।बैठक के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अध्ययन गतिविधियों और विद्यालय में उनके व्यवहार संबंधी जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। वहीं अभिभावकों ने भी अपने सुझाव एवं विचार रखे और बच्चों के भविष्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।विद्यालय प्रशासन ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठकें विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के विकास के लिए बेहतर समन्वय स्थापित होता है, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार और विद्यालय दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा दोनों के सहयोग से ही विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights