बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जनपद बरेली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश आर्य के बड़े भाई सुरेश चंद्र आर्य के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।बताया गया कि विगत दिनों सुरेश चंद्र आर्य का निधन हो गया था, जिसके उपरांत अजय राय द्वारा प्रेषित शोक संदेश पत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उमेश आर्य एवं उनके भतीजे देवेश आर्य को उनके आवास पर पहुंचकर सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से भेजा गया शोक संदेश पढ़कर सुनाया और कहा कि सुरेश चंद्र आर्य के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुःख की घड़ी में समस्त कांग्रेस परिवार उमेश आर्य एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। शोक संदेश सौंपने वालों में पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रेमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. केवी त्रिपाठी पूर्व मेयर प्रत्याशी, पंडित कृष्णकांत शर्मा पूर्व विधायक प्रत्याशी, चौधरी असलम मियां प्रदेश सचिव, प्रभात गिरी गोस्वामी, राजेंद्र सागर जिला प्रवक्ता, सोनू बख्शी, अवनीश जिला अध्यक्ष सेवा दल तथा मो. हसन अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।