बरेली। भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब फ्रेगरेंस की सदस्याओं द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने राहगीरों, रिक्शा चालकों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सुधा गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडक और राहत पहुंचाना ही इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम में क्लब की सचिव मुक्ता अग्रवाल, शालू मित्तल, शुभ्रा बंसल, लेखा खंडेलवाल, सीमा सिंघल, नीरा अग्रवाल, सुषमा अरोड़ा, रिचा अग्रवाल, पूनम, उषा कुमार एवं किरण सहित अन्य रोटेरियन उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लिया।