मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में अवैध कारोबार पर गरजी सफाई कर्मचारी यूनियन, प्रशासन को खुली चेतावनी

May 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर में कथित अवैध कारोबार को लेकर अब सफाई कर्मचारी यूनियन का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों का सब्र टूटता नजर आ रहा है। यूनियन ने प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो कर्मचारी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल बाल्मीकि ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि शहर में संचालित संबंधित अवैध कारोबार से क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों के बीच नाराजगी अब उबाल पर पहुंच गई है।यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि अविलंब कार्रवाई कर संबंधित कारोबार को बंद कराया जाए। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि यदि समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो सफाई कर्मचारी यूनियन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी और उसके बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।नगर महामंत्री अरुण कुमार ने भी प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारी लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कर्मचारियों की आवाज नहीं सुनी गई, तो आंदोलन अब सिर्फ चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक विरोध तेज किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights