श्री रघुनाथ जी मंदिर में वार्षिकोत्सव आज से, विष्णु महायज्ञ, भजन संध्या और विशाल भंडारा होगा

WhatsApp Image 2026-05-23 at 6.06.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्री श्री 1008 मुनी श्री हरमिलापी जी महाराज के आशीर्वाद से श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर), बदायूं में वार्षिकोत्सव, श्री विष्णु महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति और श्री सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।मंदिर के अध्यक्ष डी.के. चड्ढा ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और भक्ति रस का आनंद लें।कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मई सोमवार को प्रातः 9 बजे श्री रामचरितमानस के नवान्ह पाठ से होगा। इसके बाद 24 मई रविवार को रात्रि 8 बजे से “भक्ति की स्वरांजलि – श्री राधा कृष्ण चरणों में” कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान श्री राम नवमी शोभायात्रा में सेवा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री बाल दुर्गा मंडल, श्री सुंदरकांड पाठ समिति तथा श्री विश्व हिन्दू परिषद महिला संकीर्तन मंडल अपनी प्रस्तुति देंगे।25 मई सोमवार को प्रातः 8 बजे यज्ञाचार्य श्री कृष्ण शंकर पराशरी के सान्निध्य में श्री विष्णु महायज्ञ का वैदिक मंगलारंभ किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से “श्री राधा नाम प्रेम उत्सव” का आयोजन होगा, जिसमें श्री प्रेमानंद जी के प्रिय शिष्य श्री किशोरी शरण जी महाराज एवं अमन मिश्री जी भजनों की प्रस्तुति देंगे।इसी क्रम में 26 मई मंगलवार को रात्रि 8 बजे से “एक शाम युगल सरकार के नाम” भजन संध्या आयोजित होगी। इस विशेष संध्या में भजन जगत के प्रसिद्ध स्वर सम्राट मनीष चौहान एवं दीपेश सुनेजा अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।27 मई बुधवार को कार्यक्रम का समापन होगा। प्रातः 10:30 बजे श्री रामायण पाठ का विश्राम होगा, इसके बाद महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रातः 11:30 बजे श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति तथा दोपहर 12 बजे से ब्रह्म भोज उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9837163332, 9058041587, 9897164518, 9412488757 एवं 9457280948 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights