बदायूँ में BAMS चिकित्सकों ने जताई नाराज़गी, mankindpharma के बहिष्कार का ऐलान

Screenshot 2026-05-23 180830
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में आयोजित एक CME (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम के दौरान BAMS चिकित्सकों ने स्वयं को उपेक्षित महसूस करते हुए नाराज़गी जताई। जानकारी के अनुसार, mankindpharma.com⁠� की Future डिविज़न के प्रतिनिधि मृदुल साहू एवं सुरवित वैश्य द्वारा जिले के अनेक BAMS चिकित्सकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने पर असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर धन्वंतरि डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की।स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष के नेतृत्व में उपस्थित चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम स्थल छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी चिकित्सक आपसी एकजुटता और सम्मान बनाए रखने के उद्देश्य से एक रेस्टोरेंट में एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रात्रि भोज का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा के बाद धन्वंतरि डॉक्टर्स एसोसिएशन (रजि.) ने mankindpharma.com⁠� के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया। संगठन की ओर से यह भी तय किया गया कि भविष्य में कंपनी के किसी भी उत्पाद का प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखा जाएगा।चिकित्सकों द्वारा विशेष रूप से Moxiforce-CV, Doloforce-DT, Nurokind Gold, Histafree-M एवं Rani Dom Raft सहित कंपनी के सभी उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जनपद के समस्त BAMS चिकित्सकों से चिकित्सक सम्मान और एकजुटता बनाए रखते हुए इस निर्णय में सहयोग देने की अपील की है।
इस अवसर पर महासचिव डॉ. सचिन गुप्ता, सचिव डॉ. गोपाल वैश्य, कोषाध्यक्ष डॉ. वैभव गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कश्यप सहित संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights