कचहरी उप डाकघर में ऑनलाइन-ऑफलाइन भुगतान व्यवस्था लागू, अधिवक्ताओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-05-23 at 4.12.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं सचिव गौरव राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य डाकघर बरेली के जनरल पोस्टमास्टर से मुलाकात कर कचहरी परिसर स्थित उप डाकघर में स्पीड पोस्ट सहित अन्य सेवाओं में ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था न होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए पत्र पर जनरल पोस्टमास्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक जांच टीम को उप डाकघर कचहरी भेजा। जांच टीम ने एडवोकेट बार एसोसिएशन के सचिव गौरव राठौर की मौजूदगी में उप डाकघर के समस्त स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जांच टीम ने स्पष्ट किया कि कचहरी उप डाकघर में आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही स्पीड पोस्ट समेत अन्य सेवाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की भुगतान व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई।अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।प्रतिनिधिमंडल में संस्थापक सदस्य अंगन सिंह अंगद, संजय वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights