“श्री नन्दू जी महाराज” पहुंचे बरेली श्री श्याम गुणगान महोत्सव शनिवार को
बरेली। श्री श्याम परिवार, बरेली के तत्वाधान में होने वाले श्री श्याम गुणगान महोत्सव में सम्मलित होने श्री धाम वृन्दावन से “परम श्रद्धेय गुरु जी श्री नन्द किशोर जी शर्मा” नन्दू जी महाराज” दिनांक 22 मई को शाम लगभग 6:00 बजे बरेली पहुंचे। जिनका श्री श्याम परिवार एवं समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा गाँधी नगर कॉलोनी, एम बी इन्टर कॉलेज के पास बरेली के श्याम प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
श्रधेय गुरु जी श्री नन्द किशोर जी शर्मा” नन्दू भईया जी” आज 23 मई को श्री त्रिबटी नाथ मंदिर में होने वाले श्री श्याम गुणगान महोत्सव में अपनी मधुर वाणी द्वारा स्वरचित भजनो से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे एवं श्याम नाम कि अविरल धरा प्रवाहित करेंगे।
श्री श्याम परिवार के सदस्यो ने बताया कि इस वर्ष भी बाबा श्याम की अलोकिक छवि पर नयनाविराम श्रृंगार कराने हेतु एवं बाबा श्याम का विशाल दरबार सजाने हेतु मुरलीवाला डेकोरेटर को आमंत्रित किया गया है। जो कि अपने साथी कलाकारों के साथ मिलकर कलकत्ता से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से बाबा श्याम, श्री बाला जी महाराज, श्री गणेश जी का श्रृंगार करेंगे | इसके आलावा प्रभु प्रिय छप्पन भोग एवं श्याम नाम के मोतियों द्वारा पिरोई गयी भजनो कि अविरल धारा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे ।कार्यक्रम का शुभारम्भ सायें 07:00 बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ प्रारंभ होगा, तत्पश्चात श्री श्याम परिवार के भजन प्रवाहाको राहुल जौहरी, अंकुश अग्रवाल, कुकी अरोड़ा द्वारा गणेश वंदना, गुरु वंदना, हनुमान वंदना की जाएगी और इसके उपरांत कार्यक्रम की बागडोर मुख्या रूप से श्री नंदू जी महाराज के हाथ में रहेगी।श्रद्धेय गुरु जी श्री नन्द किशोर जी शर्मा नन्दू जी महाराज” का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नीरज अग्रवाल, अनुपम टेबडीवाल, विक्रम अग्रवाल, बीएम सोनी, श्याम कृष्ण गुप्ता, समित अग्रवाल, राम औतार (प्रधान जी) राहुल जौहरी, अंकुश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष बॉस (आशु), श्याम बिहारी गोयल, प्रशांत गोयल, क्षितिज अग्रवाल (पप्पन), एकांश गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, अल्पित अग्रवाल, इंदु मित्तल, रोली अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, याशिका मित्तल, नीतू अग्रवाल, आयुष मित्तल एवं अन्य कई श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।















































































