जनता दरबार में दिखी इंसानियत, DM ने खुद संभाली बीमार बच्चे की जिम्मेदारी , भेजा अस्पताल

WhatsApp Image 2026-05-23 at 4.09.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह जनता दरबार खत्म कर अपने कार्यालय के बाहर निकल रहे। तभी यकायत उनकी नजर बेंच पर लेटे एक बीमार युवक 21 वर्षीय अमन पर पड़ी। अमन पुत्र स्वर्गीय रामतीर्थ ग्राम कुठला, फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला है अमन मिश्रा की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। परिसर में बेसुध कराह रहा था और समीप बैठी उसकी मां इलाज को लेकर बेहद परेशान थी। यह देख जिला अधिकारी अविनाश सिंह तुरंत रुके और मां-बेटे से बात की। उन्होंने बिना देर किए सीएमओ से संपर्क किया और अपने स्टाफ के साथ युवक को टेंपो से जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान कार्यालय परिसर में उपस्थित कर्मचारियों पर अनदेखी को लेकर सिंघम अवतार में नजर आए।उन्होंने कर्मचारियों से कहा मैं कार्यालय में उपस्थित हूं और तुम बहार पीड़ित मरीज की शिकायत नोट कर रहे हो मुझे मामले से तत्काल अवगत क्यों नहीं कराया गया।डीएम ने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हर संभव इलाज कराया जाएगा, जरूरत पड़ने पर बाहर के अच्छे अस्पताल में भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘नो व्हीकल डे’ होने के कारण ई टेंपो का इस्तेमाल किया गया। साथ ही महिला को बच्चों की सेहत का ध्यान रखने और बाद में पुनः मिलकर पूरी मदद देने का आश्वासन भी दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights