बरेली। मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी आज बमियाना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आँधी के दौरान टीनशेड गिरने से घायल हुए नन्हे मियां से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने नन्हे मियां की बेटी के निकाह का इंतज़ाम कराने और इलाज में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।जानकारी के अनुसार, मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी का काफिला बमियाना पहुंचा तो बड़ी संख्या में अक़ीदतमंदों ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। मुरीदों और ग्रामीणों से मुलाकात के बाद वह सीधे नन्हे मियां के घर पहुंचे और परिवार की स्थिति की जानकारी ली।परिवार से बातचीत में पता चला कि नन्हे मियां की चार बेटियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बेटी शादी योग्य है। इस पर मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे उपयुक्त रिश्ता तलाश करें, निकाह और शादी का पूरा इंतज़ाम ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी की ओर से कराया जाएगा। उन्होंने नन्हे मियां के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने मग़रिब की नमाज़ अदा कराई और गांव की खुशहाली व सलामती के लिए विशेष दुआ की।वापसी के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों ने मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी से मुलाकात की। इस मौके पर मुफ्ती उमर रज़ा, हाफिज इमरान रज़ा, अब्दुल लतीफ कुरैशी, हनीफ अज़हरी, सय्यद मुशर्रफ हुसैन, मौलाना ताहिर रज़ा, मौलाना इब्ने अली, फुरकान रज़ा, सय्यद इमरान वारसी और आदिल रज़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।