बदायूं की प्रियांशी बुलबुल ने BAMS में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हासिल की दूसरी रैंक, शहर का नाम किया रोशन

WhatsApp Image 2026-05-23 at 2.52.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले की होनहार बेटी प्रियांशी बुलबुल ने आयुर्वेदाचार्य (BAMS) की पढ़ाई में शानदार सफलता हासिल कर बदायूं का नाम रोशन किया है। देवभूमि मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड हॉस्पिटल, देहरादून की छात्रा प्रियांशी बुलबुल ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में द्वितीय रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
प्रियांशी बुलबुल सहसवान के प्रसिद्ध व्यवसायी भुवनेश माहेश्वरी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर तथा कवयित्री डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी की सुपुत्री हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रियांशी का प्रदर्शन शुरू से ही उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने इंटरमीडिएट में फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल, बदायूं में तथा बीएससी में डीपी कॉलेज में भी टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके अलावा उन्हें दो बार पर्यावरण मंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।पढ़ाई के साथ-साथ प्रियांशी एक कुशल चित्रकार और कवयित्री भी हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई देवांश माहेश्वरी, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को दिया है। साथ ही उन्होंने अपनी सहेली शालिनी वर्मा, जो बिहार की मूल निवासी हैं और विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में तीसरे स्थान पर रहीं, का भी विशेष उल्लेख किया।
प्रियांशी ने बताया कि देवभूमि मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों, विशेष रूप से मेघा मैम एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह अपने क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
वहीं प्रियांशी की मां डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी और पिता भुवनेश माहेश्वरी ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उनका मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि बचपन से देखा गया बेटी का डॉक्टर बनने का सपना आज पूरा हो गया और अब प्रियांशी ने न केवल अपना कॉलेज बल्कि पूरे उत्तराखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बेटी की सफलता का श्रेय सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद और प्रेम को दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights