कैपिटल पब्लिक स्कूल में विभिन्न गतिविधियों के साथ समर कैंप का भव्य समापन हुआ
बदायूँ। कैपिटल पब्लिक स्कूल में 15 मई को शुरू हुए समर कैंप का समापन हुआ। समर कैंप में बच्चों ने कई प्रकार के मॉडल जिनको वेस्ट मैटीरियल जैसे प्लास्टिक की बोतलें, पुराने अखवार, रंगीन चार्ट पेपर, नारियल शैल, टिशु पेपर का प्रयोग कर पशु पक्षियों एवं फूलों की विभिन्न आकृतियाँ बनाना सीखा । जिसमें बच्चों द्वारा बोतलों का प्रयोग कर भालू, कुत्ते, हिरन आदि की सुन्दर आकृति बनायी गयी।कक्षा एन०सी० से लेकर कक्षा २ के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने डॉक्टर, टीचर, सैनिक, घडी, ट्रैफिक लाइट, एंजिल, नेता जी, पंडित जी, कृष्ण जी और सब्जियों की भूमिका में आकर शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। अम्बेडकर जी, मिस वर्ल्ड तथा फलो’अध्यापिका रूपा सक्सेना ने बच्चों को ढोलक बजाना, हारमोनियम बजाना भी सिखाया। इसके अलावा बच्चों को योग के बारे में बताकर उसके कई आसनों को समझाया गया और बच्चों को बताया कि योग से हमारा शरीर चुस्त दुरूस्त और मस्तिष्क तीव्र होता है।

योग से हमारा शरीर निरोग रहता है समर कैम्प के दौरान बच्चों के द्वारा वेस्ट मैटीरियल से बनाए गए गमलों में पौधा रोपण भी करवाया गया तथा उनको बताया कि हमारे जीवन में पौधों का कितना अधिक महत्व है एवं उनसे हमें कई प्रकार से लाभ प्राप्त होता है।समर कैम्प के दौरान ही बच्चों ने कागज से विभिन्न प्रकार के फूलों को बनाना सीखा जो देखने में आकर्षक और प्राकृतिक लग रहे थे। बच्चों ने कैम्प में विदआउट फायर कुकिंग सीखी जिसमें बिना आग के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीखे। जिसमें बच्चों ने फलों और सब्जियों से तरह तरह के सैंडविच, फूट चाट, जलजीरा, भेलपुरी, सलाद बनाना भी सीखा। इसके अलावा बडे बच्चों को सिलाई में बटन टांकना, हुक लगाना, तुरपाई करना आदि भी सिखाया गया जिससे कपडों की छोटी मोटी मरम्मत वे स्वयं कर सकें। साथ ही पेंटिग में बच्चों को लकडी के ब्लॉक द्वारा बेल बूटे छापना और कपडों को कलर करना सिखाया गया। साथ ही मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।समर कैम्प के अंतिम दिन बच्चों को आउटिंग के लिए वाटर पार्क ले जाया गया।\

जहाँ बच्चों ने मस्ती और रोमांच से भरी अनेको गतिविधियों की। जिसमें बच्चों ने तैराकी, रेन डांस, वाटर वास्केट बॉल, वाटर स्लाइडिंग और विभिन्न तरीके की गतिविधियों से अपना मनोरंजन कर बच्चों ने खूब उत्साह, उमंग के साथ मनोरंजन कर का विभिन्न प्रकार के झूलों का भी आनंद उठाया ।समर कैम्प में प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू सिंह ने बताया कि कैम्प के माध्यम से बच्चों में छिपी अलग अलग प्रकार की प्रतिभाओं को बाहर निकालने का मौका मिलता है जिससे बच्चों मे रचनात्मक, सृजनात्मक और स्वालम्बन की भावनाओं का विकास होता है। प्रथानाचार्य मीनू सिंह ने कहा कि समर कैम्प बच्चों के मानसिक और शारिरिक विकास की वृद्धि में बहुत सहायक है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और टीम में काम करने का गुण विकसित होता है। इसके अलावा समर कैंप बच्चों को टी०बी और मोबाइल से दूर रखकर नयी गतिविधियों सीखने में मदद करता है।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ममता सक्सेना, अमित जौहरी, पूनम यादव, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह, दीक्षा यादव, रश्मि रानी कुमकुम, बंदना शीतेश गुप्ता आदि का योगदान सराहनीय रहा।















































































