मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में पीटीओ बरेली और बिसौली कोतवाल की गाड़ियों को ट्रक ने रौंदा, बाल बाल बचे,दबोचा

May 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में शुक्रवार को एक सिरफिरे ट्रक चालक ने उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया, जब उसने रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान बरेली के संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस टीम को ही निशाना बना लिया। बगरेन और बिसौली के बीच हुई इस सनसनीखेज घटना में बरेली संभागीय परिवहन विभाग की गाड़ी और बिसौली कोतवाल की सरकारी गाड़ी ट्रक की चपेट में आ गई। हालांकि गनीमत रही कि बरेली पीटीओ विनय कुमार मिश्र, बिसौली कोतवाल और पुलिस कर्मी इस भयावह हादसे में बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार, बरेली के संभागीय परिवहन विभाग की टीम क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बरेली से आंवला, बगरेन, सैदपुर होते हुए बिसौली की ओर जा रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय अचानक रफ्तार बढ़ा दी और आगे मौजूद सरकारी वाहनों को टक्कर मारते हुए निकल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक का व्यवहार बेहद असामान्य और खतरनाक दिखाई दे रहा था। चर्चा यह भी रही कि चालक ने बरेली आरटीओ विभाग के पीटीओ और पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। हालांकि अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
ट्रक चालक का आतंक यहीं नहीं रुका।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तेज रफ्तार में भागते हुए उसने राहड़िया गांव के पास वजीरगंज थाना क्षेत्र में लगाए गए पुलिस बैरियर को भी जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम भी कुछ समय के लिए स्थिति को समझ नहीं सकी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरलेस के जरिए आसपास के पुलिस स्टेशनों को अलर्ट किया गया और ट्रक चालक की घेराबंदी शुरू कर दी गई। इसके बाद पुलिस टीमों ने फिल्मी अंदाज़ में ट्रक का पीछा शुरू किया। काफी मशक्कत और घेराबंदी के बाद राहड़िया के पास ट्रक को रोक लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर वजीरगंज थाने पहुंची, जहां चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब चालक से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चालक किसी नशे के प्रभाव में था या फिर मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी।इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रक पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए तेज गति से निकलता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी चर्चा रही। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारीसतर्कता नहीं दिखाते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे सिरफिरे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चेकिंग के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights