राजीव गांधी भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक हैं

WhatsApp Image 2026-05-22 at 5.09.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्कल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मंडल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर चारू मेहरोत्रा के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन उनके कैंप कार्यालय में किया गया इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए व राजीव गांधी आधुनिक भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक विषय पर विचार प्रस्तुत किये।इस अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जोनल कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अलाउद्दीन खान ने कहा की राजीव गांधी ने बहुत कम आयु व समय में भारत को जिन ऊंचाइयों पर पहुंचाया वह कोई साधारण कार्य नहीं। चाहे वह टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो, पंचायत राज की बात हो ,युवाओं को आगे बढ़ाने की बात हो या कंप्यूटर क्रांति हो सभी क्षेत्रों में देश में दिन दोनी रात चौगुनी उन्नति की है । वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत है राजीव गांधी स्टडी सर्किल की मंडल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने कहा आज जो युवा 18 वर्ष की आयु में वोट डालने का अधिकार मिला है वह राजीव गांधी की ही देन है पंचायत राज्यों में महिलाओं का आरक्षण ,महिला सुरक्षा से संबंधित कानून और शिक्षा नीति को आधुनिक बनाने का काम यह सारा श्रेय राजीव गांधी को जाता है दूरस्थ शिक्षा उन्हीं के शासनकाल में हमारे सामने आई यह अत्यंत दुख की बात है की अल्पायु में ही उनका स्वर्गवास हो गया अन्यथा आज भारत का स्वरूप कुछ और ही होता।राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर गुफरान खान ने कहा की राजीव गांधी ने अपनी विदेश में प्राप्त उच्च शिक्षा का लाभ उठाते हुए भारत को आधुनिक बनाने का कार्य किया उनकी सोच और दूर दृष्टि ने भारत को विश्व स्पर्धा में शामिल किया आरजीएससी की सदस्य अलका मेहरोत्रा ने कहा कि यदि हमारे युवा राजीव गांधी जैसी सोच रखेंगे व देश के लिए कुछ करना चाहेंगे तो यह देश अवश्य विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसारित होगा पंचायत राज इस का ज्वलंत उदाहरण है सबा खान ने कहा की राजीव गांधी जैसी शख्सियत बिरला ही होती है उन्होंने आम आदमी के कष्ट व जरूर को समझा और उसी के अनुसार देश की नीतियां बनाईगोष्ठी में अख्तर खान, नीलिमा, निहारी, अनुराधा, अनुष्का,सबा, अलका आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रख स्वर्गीय राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights